गोबरा नवापारा में नवजात को नाली में फेंकने का मामला: पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया अपराध, नाबालिग की भूमिका आई सामने

 गोबरा नवापारा में नवजात को नाली में फेंकने का मामला: पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया अपराध, नाबालिग की भूमिका आई सामने

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

गोबरा नवापारा में नवजात को नाली में फेंकने का मामला: पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया अपराध, नाबालिग की भूमिका आई सामने

गोबरा नवापारा (रायपुर)। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा क्षेत्र में नवजात शिशु को जन्म देने के बाद नाली में फेंकने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई जांच में नवजात को जन्म देने वाली नाबालिग युवती समेत अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

नाली में मिला था नवजात का शव

यह मामला 31 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे का है, जब नवापारा रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के किनारे बनी नाली में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

पोस्टमॉर्टम से खुला राज

शुरुआती जांच के बीच आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मामले की दिशा बदल दी। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि नवजात का जन्म जीवित अवस्था में हुआ था और उसके बाद उसकी मृत्यु हुई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

जानकारी छिपाने और सहयोग के आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि नवजात को जन्म देने वाली नाबालिग युवती और घटना से जुड़े अन्य लोगों ने मिलकर इस मामले को दबाने का प्रयास किया। आरोपियों पर घटना की जानकारी छिपाने और नवजात को नाली में फेंकने में सहयोग करने का आरोप है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आए कि नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, गर्भवती होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और प्रत्येक आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की विवेचना जारी है।