दुर्ग के नेवई में पान ठेले के विवाद के बाद युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

 दुर्ग के नेवई में पान ठेले के विवाद के बाद युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

दुर्ग के नेवई में पान ठेले के विवाद के बाद युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

दुर्ग, : नेवई थाना क्षेत्र में पान ठेले के पास शराब पिलाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के बाद एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

पान ठेले के पास शराब पिलाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार यह घटना 4 नवंबर की रात करीब 10:40 बजे नेवई बस्ती में शिव मंदिर के पास स्थित एक पान ठेले के नजदीक हुई। मृतक श्रवण मंडावी (54), निवासी वार्ड नंबर 34, दशहरा मैदान नेवई पर आरोपियों ने ग्राहकों को शराब पिलाने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि पांचों आरोपियों ने मिलकर श्रवण के साथ डंडे, चप्पल और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में मौत

मारपीट की घटना के बाद श्रवण आहत और मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखा और शरीर पर बाहरी चोटों का उल्लेख किया।

बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी, परिजनों, घटनास्थल के पंचों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए, जिससे मारपीट और बलवा की बात सामने आई। जांच में यह भी पता चला कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से विवाद था।

बयानों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नेवई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108, 191(2) और 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया।

पांच आरोपी गिरफ्तार, दो लकड़ी के डंडे जब्त

पुलिस टीम ने तलाश के बाद 19 नवंबर को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

आलोक कुमार हुई (52)

सपना हुई (42)

पायल (35)

शैलेन्द्री यादव (32)

सरोज बाई यादव (45)

सभी आरोपी नेवई क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।