जगदलपुर: पत्नी से विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा; टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक पुलिस के छूटे पसीने
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
जगदलपुर: पत्नी से विवाद के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा; टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक पुलिस के छूटे पसीने
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद सुसाइड करने की धमकी देते हुए मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। घटना धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की है, जहाँ युवक को ऊंचाई पर देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से भोपाल का निवासी दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ रहता है। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद से आक्रोशित होकर दीपक पास ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।
4 घंटे तक चला हंगामा
पड़ोसियों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक टावर के ऊपर से लगातार किसी से फोन पर बात कर रहा था और नीचे उतरने को तैयार नहीं था। पुलिस और स्थानीय लोग करीब चार घंटे तक युवक को समझाइश देते रहे। टावर के नीचे युवक की पत्नी और मोहल्ले वालों की भीड़ लगी रही, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस टीम युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है।





