रायपुर: बेजुबान से क्रूरता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाठागांव इलाके में पशु से अनाचार का मामला

 रायपुर: बेजुबान से क्रूरता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाठागांव इलाके में पशु से अनाचार का मामला

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

रायपुर: बेजुबान से क्रूरता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाठागांव इलाके में पशु से अनाचार का मामला

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाठागांव इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक द्वारा बेजुबान पशु के साथ क्रूरता और अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने भाठागांव क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की।

वीडियो साक्ष्य से हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ वीडियो फुटेज और अहम साक्ष्य लगे, जिसके आधार पर आरोपी की शिनाख्त होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी सोनकर पारा का निवासी बताया जा रहा है। साक्ष्य पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।