निर्दयता: धमधा में फसल बचाने दो लंगूरों को एयरगन से भूना, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 निर्दयता: धमधा में फसल बचाने दो लंगूरों को एयरगन से भूना, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

निर्दयता: धमधा में फसल बचाने दो लंगूरों को एयरगन से भूना, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

धमधा (दुर्ग): दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया (बोरी) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ग्रामीण ने अपनी चने की फसल को नुकसान पहुँचाने के संदेह में दो निर्दोष लंगूरों की एयरगन से गोली मारकर हत्या कर दी। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, ग्राम दनिया निवासी अजय पटेल को शक था कि लंगूर उसकी चने की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इसी गुस्से में आकर उसने अपनी एयरगन निकाली और बंदरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लंगूरों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रूरता की हद तो तब हो गई जब घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से एक बंदर के शव को जमीन में दफना दिया, जबकि दूसरे को खुले में छोड़ दिया, जिसे कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला।

कानूनी शिकंजा और कार्रवाई

7 अप्रैल को सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। जांच के दौरान अजय पटेल के पास से वारदात में इस्तेमाल एयरगन और मृत बंदर का शव बरामद किया गया। मृत बंदर ‘हनुमान लंगूर’ प्रजाति के थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 के तहत संरक्षित हैं।

21 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बंदरों की मौत एयरगन के छर्रे लगने से हुई है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ अधिनियम की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय ने आरोपी को 21 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

8 Comments

Comments are closed.