केंद्र की ‘उज्ज्वला’ की लौ पड़ी ठंडी: पहले ₹361 अब सिर्फ ₹61 सब्सिडी, पार्षद विजय साव ने लगाया ₹300 के ‘घपले’ का बड़ा आरोप
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
केंद्र की ‘उज्ज्वला’ की लौ पड़ी ठंडी: पहले ₹361 अब सिर्फ ₹61 सब्सिडी, पार्षद विजय साव ने लगाया ₹300 के ‘घपले’ का बड़ा आरोप
महासमुंद,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली गैस सब्सिडी में भारी कटौती को लेकर स्थानीय पार्षद विजय साव ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद साव ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर गरीब जनता की जेब पर डाका डालने और ₹300 के बड़े ‘घपले’ का गंभीर आरोप लगाया है।
गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है पार्षद विजय साव ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले ₹361 की सब्सिडी दी जा रही थी,जिससे गरीब परिवारों को रसोई चलाने में मदद मिलती थी। लेकिन अब सरकार ने इस राशि को चुपचाप घटाकर मात्र ₹61 कर दिया है। साव ने तंज कसते हुए कहा, “एक तरफ सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा देती है और दूसरी तरफ गरीब की थाली से ₹300 छीन रही है। यह सीधे तौर पर आम जनता के साथ धोखाधड़ी है।”
कहां गए ₹300? जनता मांगे जवाब
विजय साव ने सवाल उठाया कि हर सिलेंडर पर काटे जा रहे ये ₹300 आखिर किसकी जेब में जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में जहां गैस सिलेंडर के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं, वहां सब्सिडी में इतनी बड़ी कटौती करना मध्यम और निम्न वर्ग की कमर तोड़ने जैसा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस ‘घपले’ की स्पष्टता दी जाए और सब्सिडी की पुरानी राशि को तत्काल बहाल किया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
पार्षद साव ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपनी इस जनविरोधी नीति में सुधार नहीं किया और सब्सिडी की राशि फिर से ₹361 नहीं की, तो वे जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा, “हम चुप नहीं बैठेंगे, गरीब के हक की लड़ाई वार्ड से लेकर दिल्ली तक लड़ी जाएगी।”






9 Comments
hello world
hello world
clozaril medication
clozaril medication
cialis generic 20mg
cialis generic 20mg
orlistat plm mexico
orlistat plm mexico
loperamide working mechanism
loperamide working mechanism
udenafil price
udenafil price
semaglutida injetável o que é
semaglutida injetável o que é
reviews for xenical
reviews for xenical
bupropion xl side effects reddit
bupropion xl side effects reddit
Comments are closed.