भिलाई में परीक्षा देने आए छात्र पर चाकूबाजी: सुपेला घड़ी चौक के पास 5 बदमाशों ने घेरा, 300 रुपये लूटे; मोबाइल छीनने का विरोध करने पर पैर पर मारा चाकू

 भिलाई में परीक्षा देने आए छात्र पर चाकूबाजी: सुपेला घड़ी चौक के पास 5 बदमाशों ने घेरा, 300 रुपये लूटे; मोबाइल छीनने का विरोध करने पर पैर पर मारा चाकू

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

भिलाई में परीक्षा देने आए छात्र पर चाकूबाजी: सुपेला घड़ी चौक के पास 5 बदमाशों ने घेरा, 300 रुपये लूटे; मोबाइल छीनने का विरोध करने पर पैर पर मारा चाकू

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत घड़ी चौक के पास बाइक और स्कूटी सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने परीक्षा देने आए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लुटेरों ने युवक से नकदी छीन ली और मोबाइल फोन न देने पर उसके पैर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बहन को परीक्षा दिलाने आया था पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के टेकमटेला का रहने वाला पीड़ित धर्मेंद्र गटपल्ली अपनी बहन ज्योति गटपल्ली के साथ भिलाई आया था। ज्योति की सीयूएटी (CUET) की परीक्षा थी और दोनों भाई-बहन परीक्षा केंद्र रूंगटा कॉलेज जा रहे थे।

साबुन खरीदने रुका और घिर गया युवक

रूंगटा कॉलेज जाने के दौरान धर्मेंद्र सुपेला घड़ी चौक के पास एक दुकान पर साबुन खरीदने के लिए रुका। इसी दौरान पल्सर बाइक और स्कूटी पर सवार होकर 5 अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र को घेर लिया और चमचमाता हुआ चाकू दिखाकर उसे डराना शुरू कर दिया।

मोबाइल नहीं देने पर किया हमला

बदमाशों ने डरा-धमकाकर धर्मेंद्र की जेब में रखे 300 रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे उसका मोबाइल फोन भी छीनने लगे। जब धर्मेंद्र ने इसका कड़ा विरोध किया और मोबाइल देने से मना कर दिया, तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र के पैर और घुटने के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं

लहूलुहान हालत में थाना पहुंचा युवक, जांच में जुटी पुलिस

हमले के बाद घायल धर्मेंद्र लहूलुहान हालत में सीधे सुपेला थाना पहुंचा और आपबीती बताई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सुपेला अस्पताल भेजा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुपेला पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए घड़ी चौक और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।