झीरम घाटी के अमर शहीदों को नमन: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

 झीरम घाटी के अमर शहीदों को नमन: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*********************************

झीरम घाटी के अमर शहीदों को नमन: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

महासमुंद। झीरम घाटी की वह काली और दर्दनाक घटना आज भी हर छत्तीसगढ़ वासी की आंखें नम कर देती है। मातृभूमि और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को आज पूरा प्रदेश याद कर रहा है। ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (सरायपाली विधानसभा) ने झीरम घाटी के सभी अमर शहीदों को भावभीनी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शहीदों को नमन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने कहा, ”

झीरम घाटी का वह बलिदान देश और प्रदेश के इतिहास का सबसे दर्दनाक पन्ना है। हमारे नेताओं और जवानों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। उनका साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हमें सदैव देश और माटी की सेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि शहीदों का यह कर्ज छत्तीसगढ़ कभी नहीं भुला सकता। आज के दिन हम सभी छत्तीसगढ़वासी उनके दिखाए मार्ग पर चलने और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेते हैं।