रायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ से अधिक कैश के साथ ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 रायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ से अधिक कैश के साथ ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

रायगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ से अधिक कैश के साथ ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे जुड़े आर्थिक अपराधों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े संगठित सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 1 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क सिर्फ सट्टेबाजी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए ब्लैक मनी को खपाने और करोड़ों रुपये के हवाला कारोबार का खेल भी चल रहा था।

संयुक्त टीम ने मारा छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली थाना और घरघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की। तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस ने 26 अप्रैल को रायगढ़ शहर और घरघोड़ा क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। इस छापेमारी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े नामों का खुलासा किया।

करन चौधरी और गुड्डा सरदार चला रहे थे सिंडिकेटपुलिस

जांच में सामने आया कि इस पूरे सट्टा नेटवर्क का संचालन रायगढ़ के करन चौधरी और जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार के इशारे पर हो रहा था। करन चौधरी का नेटवर्क रायगढ़, सक्ती, रायपुर, बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ था।

जांच में यह भी पता चला कि सट्टे से होने वाली अवैध कमाई को सीधे खातों में रखने के बजाय पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और अन्य व्यावसायिक माध्यमों से घुमाकर हवाला चैनल के जरिए व्हाइट (वैध) किया जा रहा था।

कृष्ण प्राइड टावर में रेड।

: 1.02 करोड़ रुपये नकद बरामदआरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम ने कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैटों में दबिश दी।सुनील अग्रवाल: इनके कब्जे से 50 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुष्कर अग्रवाल: इनके पास से 52 लाख 60 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

कुल जब्ती:

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य सफेदपोशों और हवाला कारोबारियों की तलाश में जुट गई है।