दल्लीराजहरा में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत: मुआवजे और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल में भारी हंगामा, परिजनों ने पोस्टमार्टम रोका
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
दल्लीराजहरा में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत: मुआवजे और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल में भारी हंगामा, परिजनों ने पोस्टमार्टम रोका
दल्लीराजहरा (बालोद)।बालोद जिले के दल्लीराजहरा में मंगलवार को सीवरेज लाइन कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद बुधवार को माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूरों के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) अस्पताल पहुंचकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित परिजनों ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है।।
परिजनों की प्रमुख मांगें
स्थायी नौकरी: पीड़ित परिवार के एक सदस्य को बीएसपी में नियमित रोजगार दिया जाए.
उचित मुआवजा: प्रभावित परिवारों को तत्काल सम्मानजनक मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
लिखितआश्वासन: प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन जब तक लिखित समझौता नहीं करते, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। ।
अस्पताल छावनी में तब्दील, वार्ता विफल:
तीनों शव। फिलहाल बीएसपी अस्पताल के मर्च्युरी (शवगृह) में रखे गए हैं।स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।एडीएम और एसडीएम सहित आला प्रशासनिक अधिकारी लगातार मध्यस्थता का प्रयास कर रहे हैं।प्रबंधन, प्रशासन और परिजनों के बीच देर शाम तक हुई बातचीत में कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी। ।
कैसे हुआ हादसा?
यह पूरी घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को बीएसपी की सीवरेज लाइन के लिए गहरी खुदाई कर पाइप बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का एक भारी मलबा ढह गया। इस मलबे की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मलबे में दबकर मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।





