कोरबा: रजगामार के सुआपहाड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, दो महीने से लापता ग्रामीण के रूप में हुई पहचान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*********************************
कोरबा: रजगामार के सुआपहाड़ जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, दो महीने से लापता ग्रामीण के रूप में हुई पहचान
कोरबा। जिला अंतर्गत रजगामार क्षेत्र के सुआपहाड़ जंगल में बुधवार को एक पेड़ से लटकता हुआ नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल की पहचान दरगा ग्राम निवासी मान सिंह (45) के रूप में की गई है। मृतक बीते मार्च महीने से लापता था। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने जंगल में देखा कंकाल
बुधवार को ग्रामीण सुआपहाड़ के घने जंगलों की तरफ गए थे।वहां उन्होंने पहाड़ पर करीब 25 किलोमीटर ऊपर एक पेड़ से कंकाल लटका देखा।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रजगामार पुलिस चौकी को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।।
कपड़ों और सामान से हुई शिनाख्त।
पुलिस ने घटना स्थल पर मृतक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया परिजनों ने मौके पर मौजूद कपड़ों और अन्य सामानों के आधार पर कंकाल की पहचान मान सिंह के रूप में की।परिजनों के अनुसार, मान सिंह पेशे से किसान थे।वे मार्च माह में होली त्योहार के बाद से अचानक घर से लापता हो गए थे।परिजनों ने रिश्तेदारों और नजदीकी गांवों में काफी खोजबीन की थी।सुराग नहीं मिलने पर रजगामार चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर कंकाल को पेड़ से नीचे उतरवाया।मामले की तकनीकी व वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।मौत के वास्तविक कारणों, समय और परिस्थितियों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत विवेचना के बाद ही हो सकेगा।





