रास्ता पूछ रहे बुजुर्ग से लूटपाट करने वाला तीसरा फरार आरोपी भी गिरफ्तार, पलारी पुलिस ने भेजा जेल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
रास्ता पूछ रहे बुजुर्ग से लूटपाट करने वाला तीसरा फरार आरोपी भी गिरफ्तार, पलारी पुलिस ने भेजा जेल
बलौदा बजार(पलारी)।ग्राम नवागांव जा रहे एक राहगीर को रास्ता बताने के नाम पर बंधक बनाकर लूटने वाले गिरोह के तीसरे और फरार आरोपी को पलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना पलारी पुलिस ने आरोपी अमन कुमार खंडेलवाल (22 वर्ष, निवासी जंगलोर) को उसके संभावित ठिकाने से हिरासत में लिया।
आरोपी के पास से लूट की रकम में से ₹2000 बरामद किए गए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।,रास्ता भटकने पर बनाया था शिकार,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भोरिंग (महासमुंद) निवासी प्रार्थी चंद्रभान आवडे बीते 7 मई 2026 को अपनी बेटी से मिलने नवागांव आ रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जंगलोर ग्राम के पास रास्ता भटकने पर उन्होंने वहां मौजूद युवकों से मदद मांगी। आरोपियों ने रास्ता दिखाने के बहाने चंद्रभान को अपनी मोटरसाइकिल के पीछे आने को कहा। इसके बाद आरोपी उन्हें जंगलोर के गौटिया तालाब के पास ले गए, जहाँ बेल्ट से बेरहमी से मारपीट कर उनका मोबाइल और ₹8000 नगद लूटकर फरार हो गए।
सभी आरोपी सलाखों के पीछे
पीड़ित की शिकायत पर पलारी थाना में अपराध क्रमांक 201/2026, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। बीट प्रणाली और खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही दबोच लिया था। तीसरे आरोपी अमन खंडेलवाल की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस कांड के सभी 3 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, ₹3000 नगद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (क्र. G22 AE 6081) जब्त कर ली है। आज 13 मई 2026 को कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।





