जामुल में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर और सामान बरामद

 जामुल में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर और सामान बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

जामुल में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर और सामान बरामद

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसीसीयू (ACCU) और जामुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना सहित 7 आरोपियों (एक अपचारी बालक सहित) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए हैं।

लगातार दो बड़ी वारदातों से फैली थी सनसनी

जामुल थाना क्षेत्र में अप्रैल महीने के भीतर चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं:पहली घटना (13 अप्रैल 2026): हाउसिंग बोर्ड भिलाई के एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखी नकदी और चांदी के जेवरात पार कर दिए थे।दूसरी घटना (24 से 28 अप्रैल 2026): प्रार्थी देव सिंह थापा के परिवार सहित शादी समारोह में बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने उनके सूने मकान का ताला और अलमारी का लॉकर तोड़ा। चोर वहां से सोने-चांदी के गहने, नकदी और घरेलू सामान समेट ले गए थे।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

लगातार हुई चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मुखबिरों को सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को आदतन अपराधी अर्जुन सिंह उर्फ सुखविंदर सरदार पर शक हुआ। घेराबंदी कर हिरासत में लिए जाने के बाद कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों चोरियों को अंजाम देना स्वीकार किया।

दिन में रेकी, रात में वारदात

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बेहद शातिर तरीके से काम करते थे:रेकी: गिरोह के सदस्य दिन के समय रिहायशी इलाकों में घूमकर सूने मकानों की पहचान करते थे।वारदात: रात होते ही ताला बंद घरों को निशाना बनाकर औजारों से दरवाजा तोड़ते और अलमारी साफ कर देते थे।

बरामद माल और गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मशरूका बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:सोने और चांदी के जेवरातएलसीडी टीवी (LCD TV) और अन्य घरेलू सामानचोरी के पैसों से खरीदे गए 2 महंगे मोबाइल फोनवारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी और दरवाजा तोड़ने के औजारगिरफ्तार आरोपियों के नाम:अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा / सुखविंदर सरदार (मुख्य आरोपी)सोनू सरदार उर्फ पुच्चीतोप सिंह बंजारेशेख रशीदहेमा जांगड़ेरूबी कौरएक अपचारी बालक (विधि से संघर्षरत)पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।