रायपुर में 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पखांजूर और बालाघाट से जुड़े तार

 रायपुर में 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पखांजूर और बालाघाट से जुड़े तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

रायपुर में 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पखांजूर और बालाघाट से जुड़े तार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने इनके पास से एक जिंदा पैंगोलिन बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

चंगोराभाठा में घेरेबंदी कर दबोचे गए आरोपी

वन विभाग को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि दुर्लभ जीव पैंगोलिन की तस्करी के लिए कुछ लोग रायपुर पहुंचे हैं। इस आधार पर सिटी चंगोराभाठा थाना क्षेत्र में घेरेबंदी की गई और तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विभाग की टीम ने दुर्लभ जीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

पखांजूर से रायपुर तक फैला जाल

शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोपाल बोपचे (निवासी बालाघाट, मध्य प्रदेश) और खोखन हालदार (निवासी पखांजूर) के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि इस पैंगोलिन को पखांजूर से तस्करी कर रायपुर लाया गया था, जहाँ इसे करोड़ों की मोटी रकम में बेचने की डील होनी थी।

मुख्य सरगना फरार, जांच तेज

हालांकि वन विभाग ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, लेकिन गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड अभी भी गिरफ्त से बाहर है। वन विभाग की टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। विभाग अब इस बात की भी गहन जांच कर रहा है कि इस गिरोह के तार किन अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं।