भिलाई: सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, पुलिस ने मोबाइल और नगदी समेत किया गिरफ्तार

 भिलाई: सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, पुलिस ने मोबाइल और नगदी समेत किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

भिलाई: सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, पुलिस ने मोबाइल और नगदी समेत किया गिरफ्तार

भिलाई (छावनी): दुर्ग पुलिस ने जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आदर्श नगर कैंप-01 इलाके में खुलेआम सट्टा-पट्टी लिख रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकों पर दांव लगवाकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।

पानी टंकी के पास चल रहा था अवैध कारोबार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदर्श नगर कैंप-01 स्थित सियान सदन पानी टंकी के सामने एक व्यक्ति सार्वजनिक रूप से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए छावनी थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की अचानक हुई रेड में आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और वह सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पकड़े गए आरोपी की पहचान नौसाद अली (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोरखनाथ मंदिर के पास, आदर्श नगर कैंप-01 का निवासी है। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

11 नग सट्टा पर्ची।

01 मोबाइल फोन।

1000 रुपये नगद।

जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 2000 रुपये आंकी गई है।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नौसाद अली लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और आर्थिक लाभ कमाने के लिए इलाके में सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस को काफी समय से उसकी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

थाना छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।