छत्तीसगढ़ बीजेपी किसान मोर्चा के नए प्रभारी बने पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सौंपी जिम्मेदारी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***********************************
छत्तीसगढ़ बीजेपी किसान मोर्चा के नए प्रभारी बने पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सौंपी जिम्मेदारी
महासमुंद:छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में संगठन को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में ‘एनएलसी इंडिया लिमिटेड’ (NLC India Limited) Coal and Mines के निदेशक श्री पूनम चंद्राकर जी को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले श्री पूनम चंद्राकर जी की इस नियुक्ति से प्रदेश के किसान वर्ग और संगठन कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। किसानों के मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ और प्रशासनिक अनुभव का सीधा लाभ बीजेपी किसान मोर्चा को मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में नए आयाम स्थापित करेगा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा।





