डीजल की बढ़ती कीमतों और खाद की किल्लत पर बरसे किसान कांग्रेस नेता राजेश मुकर्जी, कहा– ‘भाजपा सरकार ने तोड़ी अन्नदाता की कमर’।

 डीजल की बढ़ती कीमतों और खाद की किल्लत पर बरसे किसान कांग्रेस नेता राजेश मुकर्जी, कहा– ‘भाजपा सरकार ने तोड़ी अन्नदाता की कमर’।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

डीजल की बढ़ती कीमतों और खाद की किल्लत पर बरसे किसान कांग्रेस नेता राजेश मुकर्जी, कहा– ‘भाजपा सरकार ने तोड़ी अन्नदाता की कमर’।

रायपुर/महासमुंद।छत्तीसगढ़ में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राजधानी रायपुर में किसान कांग्रेस की एक उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी राम मोहन बरुआ ने शिरकत की। उन्होंने जिलाध्यक्षों की वन-टू-वन बैठक ली और सात संभाग प्रभारियों सहित प्रदेश पदाधिकारियों में नया जोश फूंका। बैठक में वर्तमान में बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों तथा किसानों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर गहन मंथन हुआ।

 

‘डबल इंजन सरकार’ में चौतरफा मार झेल रहा किसान: राजेश मुकर्जी

बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान चौतरफा मार झेल रहा है।

‘डबल इंजन सरकार’ का दावा करने वाले शासन में किसानों को न तो समय पर खाद मिल पा रही है और न ही कोई राहत।राजेश मुकर्जी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “पिछले महज 10 दिनों में डीजल के दाम 4 बार बढ़ा दिए गए हैं। इसने खेती की लागत को आसमान पर पहुंचा दिया है। खाद की भारी किल्लत और महंगे डीजल ने प्रदेश के अन्नदाता की कमर तोड़कर रख दी है। यही इस सरकार की असली हकीकत है।”

महासमुंद के दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकारइस महत्वपूर्ण बैठक में महासमुंद जिले का दबदबा और मजबूत नेतृत्व देखने को मिला। बैठक में राजेश मुकर्जी के साथ महासमुंद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दाऊलाल चंद्राकर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन जी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी दीपक पाण्डेय जी और प्रदेश महासचिव शिव बघेल ने भी प्रखरता से स्थानीय किसानों की आवाज बुलंद की।

उनके साथ महासमुंद के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष मानिक साहू सहित भारी संख्या में कर्मठ पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक सुर में संकल्प लिया कि किसानों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब किया जाएगा,