अफवाह का ‘शॉक’: दुर्ग में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, सामान्य से दोगुनी हुई ईंधन की खपत, पंपों पर लगी लंबी कतारें।
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
अफवाह का ‘शॉक’: दुर्ग में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत, सामान्य से दोगुनी हुई ईंधन की खपत, पंपों पर लगी लंबी कतारें।
दुर्ग। दुर्ग जिले में पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है। ईंधन खत्म होने की एक अफवाह के बाद अचानक पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते जिले के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, प्रशासन की मुस्तैदी के बाद अब कुछ इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।
कहीं ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, कहीं राहत
जिले में ईंधन की स्थिति को लेकर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है:पटेल चौक: यहाँ पेट्रोल पंप पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को आसानी से ईंधन मिल रहा है।जिला न्यायालय: कोर्ट के सामने स्थित पंप पर थोड़ी प्रतीक्षा के बाद लोगों को सप्लाई मिल रही है।दुर्ग जेल के पास: यहाँ ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है और पंप पर ‘पेट्रोल खत्म’ का बोर्ड लटका दिया गया है, जिससे वाहन चालक भटकने को मजबूर हैं।
अफवाह ने बिगाड़ा गणित: ढाई गुना बढ़ी बिक्री
दुर्ग जिला खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदोरिया ने बताया कि एक-दो दिन पहले ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर अफवाह फैली थी। इसके बाद घबराए लोग टैंक फुल कराने पंपों पर पहुँच गए। नतीजा यह हुआ कि सामान्य दिनों की तुलना में ईंधन की बिक्री दो से ढाई गुना तक बढ़ गई।
आंकड़ों में समझिए खपत का ‘ब्लास्ट।
‘अचानक बढ़ी मांग के कारण जिले का दैनिक सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है:पेट्रोल की सामान्य खपत: ~300 किलोलीटर (KL) प्रतिदिनबीते दिन पेट्रोल की बिक्री: 600 से 625 किलोलीटर (KL)डीजल की सामान्य खपत: ~425 किलोलीटर (KL) प्रतिदिनबीते दिन डीजल की बिक्री: ~800 किलोलीटर (KL)। 189 पंपों पर री-फिलिंग तेज, पैनिक न होने की अपील। दुर्ग जिले में कुल 189 पेट्रोल पंप संचालित हैं। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन लगातार ऑयल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) के डिपो से संपर्क बनाए हुए है। जिन पंपों में स्टॉक पूरी तरह सूख चुका है, वहाँ टैंकरों के माध्यम से तेजी से सप्लाई भेजी जा रही है।
खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदोरिया का संदेश:
“जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सप्लाई में कोई कमी नहीं है, केवल अचानक मांग बढ़ने से यह अस्थायी दिक्कत आई है। लोग पैनिक न हों, अगले दो-तीन दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।”





