महासमुंद: आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, एक महिला झुलसी

 महासमुंद: आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, एक महिला झुलसी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

महासमुंद: आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, एक महिला झुलसी

 

 

बागबाहरा। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सुबह करीब 4 बजे निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

8 से 10 लाख रुपये का नुकसान

पीड़ित प्रज्ञानंद देवांगन घर पर ही मोटरसाइकिल के बैग बनाने का व्यवसाय करते हैं। इस अग्निकांड में घर के राशन और गृहस्थी के सामान के साथ-साथ बैग निर्माण का सारा कच्चा माल और कीमती मशीनें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक पीड़ित परिवार को करीब 8 से 10 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बाल-बाल बचा परिवार। , महिला घायल

घटना के वक्त घर के भीतर परिवार के 5 सदस्य सो रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते लोग बाहर निकल आए और बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, प्रज्ञानंद की पत्नी नंदनी देवांगन आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बागबाहरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और कड़ी मशक्कत करते हुए खुद ही आग पर काबू पाया। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।