जिस बात का डर था वही हुआ देश को लगा तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल, ₹3 से ज्यादा की बढ़ोतरी , राजेश मुखर्जी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
जिस बात का डर था वही हुआ देश को लगा तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी उछाल, ₹3 से ज्यादा की बढ़ोतरी , राजेश मुखर्जी
रायपुर: देश की जनता के लिए आज यानी 15 मई की सुबह एक बेहद बुरी और झकझोरने वाली खबर लेकर आई। जिस बात का डर पूरे देश को सता रहा था, आखिरकार वही हुआ। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा और तगड़ा झटका लगा है।
पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दामों में 3.11 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। देश में करीब 2 साल के लंबे अंतराल के बाद ईंधन की कीमतों में यह बड़ी बढ़ोतरी की गई है।राजधानी दिल्ली में अब यह होंगे नए दाम:पेट्रोल: ₹97.77 प्रति लीटरडीजल: ₹90.67 प्रति लीटरयह नई दरें आज 15 मई की सुबह से ही पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। इस अचानक हुई बढ़ोतरी से हर वर्ग का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।
⚡ “चुनाव खत्म होते ही जनता को लूटना शुरू,
यह भाजपा सरकार की नाकामी” — राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया)इस जनविरोधी फैसले पर विपक्ष और किसान नेताओं ने सरकार को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 39) के वरिष्ठ नेता राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने कहा:
“हमारे शीर्ष नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने पहले ही देश की जनता को सचेत किया था। उन्होंने साफ कहा था कि चुनाव खत्म होते ही यह सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा देगी। आज उनकी कही बात बिल्कुल सच साबित हुई। वोट लेते ही जनता को महंगाई की आग में झोंक देना भाजपा सरकार की स्थापित नीति बन चुकी है।”
देश में ईंधन की किल्लत और बदइंतजामी का आरोप
किसान नेता गुड्डु भैया ने आगे कहा कि आज देश में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है, जो पूरी तरह से इस सरकार की नाकामी का नतीजा है। यह बढ़ोतरी केवल ईंधन के दाम बढ़ाना नहीं है, बल्कि इसके कारण मालभाड़ा बढ़ेगा, जिससे खेती-किसानी की लागत बढ़ेगी और आम जरूरत की हर चीज महंगी हो जाएगी। किसान कांग्रेस इस जन विरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करती है।





