राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपियों पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

 राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपियों पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपियों पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

राजनांदगांव। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसपी ने जिले के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹5,000/- के नकद इनाम की घोषणा की है।

राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास भी इन आरोपियों से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी हो, तो वे तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या जिला पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। एसपी सुश्री अंकिता शर्मा ने नागरिकों से आग्रह किया है कि एक सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।