राजनांदगांव में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार: 11 हजार से ज्यादा किसानों से 42,535 मीट्रिक टन खरीदी, अवैध भंडारण पर 432 कट्टे जब्त

 राजनांदगांव में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार: 11 हजार से ज्यादा किसानों से 42,535 मीट्रिक टन खरीदी, अवैध भंडारण पर 432 कट्टे जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**********************************

 

राजनांदगांव में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार: 11 हजार से ज्यादा किसानों से 42,535 मीट्रिक टन खरीदी, अवैध भंडारण पर 432 कट्टे जब्त

राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का दौर तेजी से जारी है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में अब तक 11,003 किसानों से कुल 42,535.24 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी की जा चुकी है। जिले के सभी 122 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी के साथ-साथ अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर भी प्रशासन की सख्त निगरानी बनी हुई है।

गुरुवार को 92.57 फीसदी किसानों ने बेचा धान

गुरुवार को जिले के 122 उपार्जन केंद्रों में 1,710 टोकन जारी किए गए थे, जिनके जरिए 7,647.38 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत था। इनमें से 1,583 किसानों ने अपना धान बेचा, जो जारी टोकन के मुकाबले 92.57 प्रतिशत रहा। गुरुवार को एक ही दिन में 6,519.48 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। वहीं, 27 नवंबर 2026 के लिए सभी 122 केंद्रों में 1,716 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 7,847.16 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीकृत है।

दो स्थानों से 432 कट्टा अवैध धान जब्त

उपार्जन केंद्रों में बाहरी धान खपाने की कोशिशों और अवैध भंडारण पर राजस्व, खाद्य व मंडी की संयुक्त टीमें लगातार नजर रख रही हैं। गुरुवार को तहसीलदार ने अवैध भंडारण के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 432 कट्टा (172.80 क्विंटल) धान जब्त किया।

धान उपार्जन केंद्र केसाल: 192 कट्टा (76.80 क्विंटल) धान जब्त।

ग्राम उमरवाही: 240 कट्टा (96 क्विंटल) धान जब्त।

यह कार्रवाई बिना फसल कटाई किए अवैध रूप से धान रखे जाने की सूचना मिलने पर की गई।

अब तक 36 मामलों में 3,170 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

जिले में अवैध धान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 36 प्रकरण दर्ज कर कुल 3,170.30 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 7,522 बारदाने और चार वाहन भी जब्त किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मंडी पहुंचकर कलेक्टर ने बढ़ाया किसानों का उत्साह

समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों में धान का एक हिस्सा बेचने के बाद कई किसान अपनी शेष उपज कृषि उपज मंडी में बेचकर अतिरिक्त आमदनी कमा रहे हैं और कृषक उन्नति योजना का लाभ भी ले रहे हैं। कलेक्टर जितेन्द्र यादव गुरुवार को कृषि उपज मंडी राजनांदगांव पहुंचे और वहां मौजूद किसानों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।