मानसिक प्रताड़ना से परेशान कॉलेज छात्रा ने किया सुसाइड, इलाज के दौरान मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*************************************

 

 

मानसिक प्रताड़ना से परेशान कॉलेज छात्रा ने किया सुसाइड, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन दिनों तक चले उपचार के बाद छात्रा की मौत हो गई।

परिजनों ने गांव के ही एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर पर छात्रा को लंबे समय से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी किशोर कॉलेज आते-जाते समय छात्रा का पीछा करता था, रास्ते में रोककर मिलने का दबाव बनाता था और सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करने की धमकी देता था। लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद परिजन छात्रा को पहले पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया था। परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले की मौखिक शिकायत पहले ही पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।