रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के किए तबादले, आजाद चौक और टिकरापारा समेत कई थानों के बदले प्रभारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

************************************

 

 

 

रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के किए तबादले, आजाद चौक और टिकरापारा समेत कई थानों के बदले प्रभारी

रायपुर: राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को अधिक तंदुरुस्त और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एक आदेश जारी कर 7 पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) की नवीन पदस्थापना की है। इस तबादला सूची के बाद शहर के कई प्रमुख थानों जैसे आजाद चौक, टिकरापारा और गोलबाजार के थाना प्रभारियों को बदला गया है, वहीं महिला थाना, यातायात और जिविशा शाखा में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार, कुछ निरीक्षकों को नए थानों की कमान दी गई है, जबकि रक्षित आरक्षी केंद्र (रिजर्व लाइन) में पदस्थ अधिकारियों को मैदानी और नई शाखाओं में भेजा गया है। कमिश्नर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल कार्यमुक्त होकर नए स्थान पर पदभार संभालने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

नवीन पदस्थापना सूची एक नज़र में:

राजेश कुमार सिंह: आजाद चौक थाना प्रभारी \ टिकरापारा थाना प्रभारी

राजेश कुमार मरई: टिकरापारा थाना प्रभारी  रक्षित आरक्षी केंद्र (रिजर्व लाइन)

अर्चना धुरंधर: महिला थाना प्रभारी  आजाद चौक थाना प्रभारी

राजश्री मौर्य: नवीन पदस्थापना महिला थाना प्रभारी

कृष्ण कुमार साहू: जिविशा प्रभारी \ गोलबाजार थाना प्रभारी

धीरेन्द्र कुमार तिवारी: रक्षित आरक्षी केंद्र  जिविशा प्रभारी

आनंद सोनी: रक्षित आरक्षी केंद्र \यातायात विभाग