जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग-रायपुर हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो सगी बहनों और दो बच्चियों समेत 4 की मौत, एक गंभीर

 जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग-रायपुर हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो सगी बहनों और दो बच्चियों समेत 4 की मौत, एक गंभीर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: दुर्ग-रायपुर हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो सगी बहनों और दो बच्चियों समेत 4 की मौत, एक गंभीर

कुम्हारी (दुर्ग/रायपुर)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कुम्हारी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे एक ट्रैक्टर के पीछे तेज रफ्तार स्कूटी जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार दो सगी बहनों और दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

मामा के घर जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमनी (भिलाई-3) निवासी निर्मलकर परिवार के पांच लोग एक ही स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर सवार होकर रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। स्कूटी अमृता निर्मलकर (28) चला रही थीं। सुबह करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच जैसे ही वे कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर पहुंचे, उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) के पिछले हिस्से में अनियंत्रित होकर जा घुसी।

हादसे में इन्होंने गंवाई जान, एक मासूम गंभीर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:अमृता निर्मलकर (28 वर्ष) – निवासी सोमनी, भिलाई-3 (स्कूटी चालक)लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष) – अमृता की सगी बहनयाचना (7 वर्ष) – अमृता की बड़ी बेटीडाली (4 वर्ष) – अमृता की छोटी बेटीइस हादसे में अमृता का 8 वर्षीय बेटा भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल इलाज के लिए एम्स (AIIMS) रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दो दिन पहले ही मनाया था बेटी का जन्म

दिनअमृता के पति लोकेश निर्मलकर ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि अभी दो दिन पहले ही यानी 14 जुलाई को पूरी फैमिली ने बड़े ही चाव से बेटी याचना का 7वां जन्मदिन मनाया था। घर में अभी खुशियों का माहौल था और सभी रिश्तेदार बेहद खुश थे। इसी खुशी को साझा करने और परिजनों से मिलने के लिए पूरा परिवार अगले दिन रायपुर जा रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में ही यह खौफनाक हादसा हो गया और पूरा परिवार उजड़ गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी भेज दिया है।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और लापरवाही से वाहन खड़ा करने के आरोप में ट्रैक्टर चालक भोला यादव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हाईवे पर इस तरह बिना किसी इंडिकेटर या सूचक के खड़े भारी वाहनों के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।