कोरबा के रलिया गांव में सनसनी: घर के आंगन में मिली 50 वर्षीय किसान की संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस

 कोरबा के रलिया गांव में सनसनी: घर के आंगन में मिली 50 वर्षीय किसान की संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

कोरबा के रलिया गांव में सनसनी: घर के आंगन में मिली 50 वर्षीय किसान की संदिग्ध लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रलिया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गुरुवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। मृतक की पहचान सालिकराम (निवासी रलिया) के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुबह आंगन में मिला शव

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को सालिकराम ने पूरे परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाया था। इसके बाद सभी सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब परिजन जगे, तो उन्होंने सालिकराम को घर के आंगन में बेसुध पड़े हुए देखा। घबराए हुए पारिवारिक सदस्य उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने गहन परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

अस्पताल प्रबंधन की औपचारिकता के बाद जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

परिजनों में भारी असमंजस

सालिकराम की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि घर में किसी भी तरह का कोई विवाद या तनाव नहीं था। ऐसे में सालिकराम की संदिग्ध मौत के पीछे क्या कारण हो सकता है, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीक जांच कर रही है।