8 घंटे में पुलिस का एक्शन: भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से लूट का आरोपी गिरफ्तार, चूनाभट्टी से धराया मणिचंद ध्रुव
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
8 घंटे में पुलिस का एक्शन: भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से लूट का आरोपी गिरफ्तार, चूनाभट्टी से धराया मणिचंद ध्रुव
रायपुर:सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से जुड़ी लूट की घटना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को धर दबोचा है।
चूनाभट्टी इलाके से दबोचा गया आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मणिचंद ध्रुव को चूनाभट्टी इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मणिचंद ध्रुव ने ही इस पूरी वारदात को अकेले अंजाम दिया था।
वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त
गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के वक्त इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस प्रशासन की सतर्कता की हर तरफ सराहना हो रही है।





