दुर्ग नगर निगम का घेराव: पेंशन, पानी और गंदगी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस के साथ तीखी झड़प

 दुर्ग नगर निगम का घेराव: पेंशन, पानी और गंदगी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस के साथ तीखी झड़प

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

दुर्ग नगर निगम का घेराव: पेंशन, पानी और गंदगी के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस के साथ तीखी झड़प

 

दुर्ग। सोमवार को दुर्ग नगर निगम कार्यालय के बाहर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई। शहर की बदहाल व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने नगर निगम का उग्र घेराव किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी गतिरोध देखने को मिला।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी, अलर्ट मोड पर रही पुलिस

इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर था। निगम कार्यालय के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शन में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण वोरा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें निगम के मुख्य गेट पर ही रोक दिया, जिससे वहां काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।6 महीने से थमी बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशननगर निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मुद्दे को सबसे प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने गंभीर आरोप लगाया कि पिछले करीब छह महीनों से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को उनकी पेंशन राशि नहीं मिली है। इस वजह से गरीब और जरूरतमंद लोग दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं और निगम प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है।

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग, दूषित सप्लाई का खतरागर्मी के मौसम में शहर में गहराते जल संकट को लेकर भी कांग्रेस ने तीखे तेवर दिखाए। नेताओं ने कहा कि दुर्ग के 60 वार्डों में से कई इलाकों में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जहां पानी आ भी रहा है, वहां लो-प्रेशर और अत्यधिक दूषित (गंदा) पानी मिल रहा है। इससे शहर में पीलिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

नालियां जाम, खुले में जल रहा कचराशहर की चरमराई सफाई व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि वार्डों में नालियों की सफाई महीनों से बंद है। कचरा प्रबंधन पूरी तरह ठप हो चुका है। रविशंकर स्टेडियम और धमधा नाका ओवरब्रिज के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

इसके अलावा कचरे को डंप करने के बजाय खुले में जलाया जा रहा है, जिससे शहर की हवा जहरीली हो रही है।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 60 वार्डों की इन मूलभूत समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।