छत्तीसगढ़: बस्तर में अनियंत्रित होकर पलटी रॉयल ट्रैवल्स की बस, कवर्धा की महिला की मौत, 22 यात्री घायल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
छत्तीसगढ़: बस्तर में अनियंत्रित होकर पलटी रॉयल ट्रैवल्स की बस, कवर्धा की महिला की मौत, 22 यात्री घायल
जगदलपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही रॉयल ट्रैवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कवर्धा की रहने वाली एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
नींद में थे यात्री, ड्राइवर को आई झपकी।
जानकारी के अनुसार, बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना सोमवार सुबह बस्तर थाना क्षेत्र के पास की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह के वक्त ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि जब तक यात्री कुछ समझ पाते, चीख-पुकार मच गई।
घटना के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।





