बालोद: शादी की खुशियां मातम में बदली, राजहरा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला; मौके पर ही मौत

 बालोद: शादी की खुशियां मातम में बदली, राजहरा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला; मौके पर ही मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

बालोद: शादी की खुशियां मातम में बदली, राजहरा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला; मौके पर ही मौत

बालोद। जिले के राजहरा क्षेत्र में शनिवार सुबह रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। मुर्गा बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा।

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि वह पास के ही एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। घर में विवाह के बाद का कार्यक्रम चल रहा था। नाच-गाने और जश्न के बाद युवक कुछ देर के लिए टहलने सड़क की ओर निकला था, तभी यह हादसा हो गया। जैसे ही विवाह वाले घर में इस दर्दनाक हादसे की खबर पहुंची, शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। ।

परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस के आश्वासन पर हटे

घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, आरोपी चालक को सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

पुलिस के उचित कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात दोबारा सुचारू हो सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और फरार वाहन चालक की तलाश सरगर्मी से जारी है।