कच्चे आम की आड़ में 2 क्विंटल गांजे की तस्करी: जशपुर पुलिस ने पिकअप घेराबंदी कर तस्कर को दबोचा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
कच्चे आम की आड़ में 2 क्विंटल गांजे की तस्करी: जशपुर पुलिस ने पिकअप घेराबंदी कर तस्कर को दबोचा
जशपुर (कांसाबेल)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की कांसाबेल पुलिस ने देवरी के पास नाकाबंदी कर कच्चे आम के कैरेट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 207 पैकेट (2 क्विंटल 7 किलोग्राम) गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन को जब्त कर बगीचा निवासी आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोकड़ा में आयोजित पत्रकारवार्ता में जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने इस बड़े रैकेट का खुलासा किया।
आ
🚨 मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी सटीक इनपुट:
पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से आम के कैरेट में गांजा छिपाकर अंबिकापुर ले जाया जा रहा है।नाकाबंदी: कांसाबेल पुलिस ने देवरी बॉर्डर के पास विशेष चेकिंग पॉइंट लगाया।भागने का प्रयास: फरसाबहार की ओर से आ रही पिकअप ने पुलिस को देख यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की।पीछा कर पकड़ा: पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोकड़ा के बहलाजोर के पास तस्कर की गाड़ी को रोक लिया।
📦 आम के नीचे छिपाए थे 207 पैकेटजब्ती:
वाहन की तलाशी में ऊपर कच्चे आम के कैरेट भरे मिले।तस्करी का तरीका: आमों को हटाने पर नीचे प्लास्टिक की पन्नी में लिपटे 207 पैकेट गांजा बरामद हुआ।कुल वजन: बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 2 क्विंटल 7 किलोग्राम है।
🗺️ ओडिशा से उत्तर प्रदेश था रूटआरोपी की पहचान:
तस्कर की पहचान प्रेमनाथ सिंह (निवासी- बगीचा थाना क्षेत्र, जशपुर) के रूप में हुई है।सप्लाई नेटवर्क: आरोपी ने कबूल किया कि वह गांजे की खेप ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से लेकर आया था।मंजिल: इस अवैध खेप को अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश (UP) खपाने की तैयारी थी।
📉 ओडिशा बॉर्डर बना बड़ी चुनौती (जशपुर पुलिस के इस साल के आंकड़े)
गांजा जब्ती: जनवरी से अब तक 8 मामलों में 744 किलो गांजा जब्त।नशीली दवाएं: 1840 बोतल कफ सिरप और 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद।गिरफ्तारियां: नशा तस्करी के मामलों में अब तक 27 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल।”दोकड़ा क्षेत्र में दो क्विंटल 7 किलो गांजा के साथ एक पिकअप जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मुख्य सप्लायरों का पता लगाया जा रहा है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”—
डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एसएसपी, जशपुर





