शादी का झांसा देकर 3 महीने तक किया रेप, युवती हुई गर्भवती तो आरोपी ने घर से निकाला; रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

 शादी का झांसा देकर 3 महीने तक किया रेप, युवती हुई गर्भवती तो आरोपी ने घर से निकाला; रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

शादी का झांसा देकर 3 महीने तक किया रेप, युवती हुई गर्भवती तो आरोपी ने घर से निकाला; रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

 

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर एक 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता को करीब तीन महीने तक अपनी पत्नी बनाकर घर में रखा और शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई और उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अप्रैल 2025 में मजदूरी के लिए दिल्ली गई थी। वहां से लौटने के बाद उसकी मुलाकात कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी बादल सारथी से हुई। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती को अपने जाल में फंसाया और करीब तीन महीने तक उसे अपने घर में पत्नी की तरह रखा। इस दौरान वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

गर्भवती होने पर किया इनकार:

जनवरी 2026 में पीड़िता दोबारा काम के लिए दिल्ली गई, जहां आरोपी भी पहुंच गया। जब युवती ने अपने गर्भवती होने की जानकारी दी, तो आरोपी जल्द शादी का झूठा दिलासा देकर 24 मार्च 2026 को बिना बताए रायगढ़ भाग आया। 2 अप्रैल को जब पीड़िता रायगढ़ पहुंची, तो आरोपी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई:

परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी बादल सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

एसएसपी ने अपील की है कि इस तरह के मामलों में पीड़िताएं डरे नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमहन सिंह रायगढ़