दुर्ग: नयापारा चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर तस्कर, 2 किलो से ज्यादा गांजा और हथियार बरामद

 दुर्ग: नयापारा चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर तस्कर, 2 किलो से ज्यादा गांजा और हथियार बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

दुर्ग: नयापारा चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर तस्कर, 2 किलो से ज्यादा गांजा और हथियार बरामद

दुर्ग। शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयापारा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में गांजा और धारदार हथियार बरामद हुआ है।

पुलिस को देख भागने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोतवाली पुलिस नयापारा चौक के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर सकपकाने लगा और वहां से भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

लाखों का माल बरामद

तलाशी लेने पर आरोपी के पास प्लास्टिक के तीन पैकेट मिले, जिनमें कुल 2.176 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 8 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से एक पुराना मोबाइल फोन और एक धारदार हथियार भी जब्त किया है। कुल मशरूका की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

आरोपी शिवपारा का निवासी

पूछताछ में आरोपी की पहचान उमेश यादव उर्फ दादू (20 वर्ष), निवासी शिवपारा, दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजे की खेप को बिक्री करने के इरादे से ले जा रहा था।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी उमेश यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।