ट्रेन में किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार, 139 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद RPF की बड़ी कार्रवाई

 ट्रेन में किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार, 139 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद RPF की बड़ी कार्रवाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

ट्रेन में किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार, 139 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद RPF की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव:ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सख्त रुख अपना लिया है। 28 मार्च को ट्रेन संख्या 22846 (हटिया-पुणे एक्सप्रेस) में यात्रियों से अभद्रता और जबरन वसूली की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव RPF टीम ने 7 महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

किन्नर बनकर कर रही थीं वसूली

रेलवे हेल्पलाइन 139 पर एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में कुछ लोग किन्नर का रूप धारण कर यात्रियों को परेशान कर रहे हैं और उनसे जबरन पैसे मांग रहे हैं। शिकायत मिलते ही RPF की टीम ने ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाया और यात्रियों के साथ बदसलूकी करती इन महिलाओं को धर दबोचा।

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज

RPF ने पकड़ी गई सभी 7 महिलाओं के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव/अभद्रता) और धारा 137 (बिना टिकट या अनाधिकृत प्रवेश) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि: RPF

इस मामले पर सख्त संदेश देते हुए RPF ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों में यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता, अवैध वसूली या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत 139 हेल्पलाइन पर सूचना दें।