नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विजय साव ने अपने सैकड़ो युवा साथियों के साथ जिला अध्यक्ष विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव का जताया आभार, 

 नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विजय साव ने अपने सैकड़ो युवा साथियों के साथ जिला अध्यक्ष विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव का जताया आभार, 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विजय साव ने अपने सैकड़ो युवा साथियों के साथ जिला अध्यक्ष विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव का जताया आभार,

 

महासमुंद: जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 28 के पार्षद विजय साव ने अपनी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खल्लारी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विजय साव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

विजय साव के निवास पहुँचने पर उनके साथ विभिन्न वार्डों से आए सैकड़ों युवा साथियों का हुजूम उमड़ पड़ा, जो एक बड़े उत्साह और शक्ति प्रदर्शन के रूप में नजर आया। विधायक निवास पर आयोजित इस भेंट के दौरान समर्थकों ने विजय साव और द्वारिकाधीश यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर विजय साव ने कहा, “मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी देने के लिए मैं बड़े भैया द्वारिकाधीश यादव जी का अत्यंत आभारी हूँ। मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करूँगा।” उन्होंने अपने साथ आए सभी युवा साथियों का भी सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि विजय साव पूर्व में जिला योजना समिति के सदस्य भी रह चुके हैं और क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी गहरी पैठ है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।