दुर्ग: ‘माँ लक्ष्मी टूर एंड ट्रेवल्स’ के नाम पर बड़ी ठगी, गाड़ियाँ किराए पर लेकर गिरवी रखने वाले गिरोह का भंडाफोड़

 दुर्ग: ‘माँ लक्ष्मी टूर एंड ट्रेवल्स’ के नाम पर बड़ी ठगी, गाड़ियाँ किराए पर लेकर गिरवी रखने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

 

दुर्ग: ‘माँ लक्ष्मी टूर एंड ट्रेवल्स’ के नाम पर बड़ी ठगी, गाड़ियाँ किराए पर लेकर गिरवी रखने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दुर्ग। जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने वाहन किराए पर लेकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ‘माँ लक्ष्मी टूर एंड ट्रेवल्स’ के नाम से ऑफिस खोलकर वाहन मालिकों को झांसे में लेता था और उनकी गाड़ियाँ हड़प लेता था। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 वाहन बरामद किए हैं।

40-50 हजार किराए का लालच देकर करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य वाहन मालिकों को उनकी गाड़ियाँ कंपनी में अटैच करने के नाम पर 40 से 50 हजार रुपए मासिक किराए का लालच देते थे। पीड़ित आकुब खान की शिकायत पर जब जांच शुरू हुई, तो पता चला कि आरोपी किराए पर ली गई इन गाड़ियों को वापस करने के बजाय तीसरे पक्ष के पास गिरवी रख देते थे। कुछ मामलों में गाड़ियों के नाम पर लोन लेने और उन्हें बेचने की कोशिश की बात भी सामने आई है।

10 वाहन बरामद, आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव निवासी अमित कुमार सिंह (28 वर्ष) और डोंगरगढ़ निवासी वरुण सलामे (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो, अर्टिगा, थार, स्विफ्ट, पंच, वरना और बलेनो जैसी कुल 9 चार पहिया गाड़ियाँ और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जांच के घेरे में अन्य लोग

दुर्ग सीएसपी (IPS) हर्षित मेहर ने बताया कि जिन लोगों के पास से ये गाड़ियाँ बरामद हुई हैं, उनकी भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है और संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।