रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब का जखीरा और ₹3.40 लाख नगद बरामद, 2 गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब का जखीरा और ₹3.40 लाख नगद बरामद, 2 गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION NISCHAY” के तहत गंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गंजपारा भट्टी क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में शराब और लाखों रुपये की नगदी जब्त की है।
भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद
थाना गंज की टीम जब गंजपारा भट्टी के पास चेकिंग कर रही थी, तब प्रभात टॉकीज के पीछे एक किराए के मकान के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से:
238 पौवा देशी मसाला मदिरा (कुल 42.840 बल्क लीटर)।
₹3,40,220/- नगद राशि।
02 मोबाइल फोन और 01 एक्टिवा वाहन।
जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग ₹4,28,020/- आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों के नाम ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश साहू (29 वर्ष) और गोपाल दास मानिकपुरी (37 वर्ष) बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपी शराब की बिक्री और बड़ी मात्रा में मिली नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज
रायपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) (संगठित अपराध से संबंधित) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की चेतावनी:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तारकेश्वर पटेल ने कहा कि शहर में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी रहेगा। शराब भट्टियों के आसपास और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है ताकि संगठित अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।










