राजनांदगांव: न्यू लुक बायो फ्यूल्स में लाखों की धोखाधड़ी, ब्रोकर और अकाउंटेंट गिरफ्तार

 राजनांदगांव: न्यू लुक बायो फ्यूल्स में लाखों की धोखाधड़ी, ब्रोकर और अकाउंटेंट गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

राजनांदगांव: न्यू लुक बायो फ्यूल्स में लाखों की धोखाधड़ी, ब्रोकर और अकाउंटेंट गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले के थाना सोमनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फुलझर स्थित ‘न्यू लुक बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड’ में फर्जी बिलों के जरिए लाखों रुपये का गबन करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,20,000 रुपये नकद और अपराध में प्रयुक्त लैपटॉप व मोबाइल जब्त किए हैं।

फर्जी फर्म बनाकर दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार, कंपनी के प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल मिलों से कच्चा माल (टूटा चावल) खरीदती है। इस प्रक्रिया के लिए दुर्ग निवासी दिलीप गोलछा को ब्रोकर नियुक्त किया गया था। दिसंबर 2025 के अंत में खुलासा हुआ कि दिलीप गोलछा ने कंपनी के ही अकाउंटेंट अमित कुमार गुप्ता के साथ मिलकर साजिश रची। उन्होंने दुर्ग और धमतरी में ‘जय महावीर एग्रो’ नाम से फर्जी फर्म बनाई और असली बिलों के अतिरिक्त उन्हीं के नाम पर दोबारा फर्जी बिल तैयार कर लाखों रुपये का आहरण कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई और जप्ती

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना सोमनी पुलिस ने टीम गठित कर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा:

अमित कुमार गुप्ता (34 वर्ष): निवासी रायपुर (कंपनी का अकाउंटेंट)।

दिलीप गोलछा (49 वर्ष): निवासी दुर्ग (ब्रोकर)।

बरामदगी:

नगद: 3,20,000 रुपये।

सामान: 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल फोन और 01 पेन ड्राइव।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।