अनियंत्रित होकर पुल पर पलटी तेज रफ्तार कार: ग्रामीणों की सूझबूझ से बची चालक की जान, पद्मनाभपुर का रहने वाला है वाहन स्वामी।

 अनियंत्रित होकर पुल पर पलटी तेज रफ्तार कार: ग्रामीणों की सूझबूझ से बची चालक की जान, पद्मनाभपुर का रहने वाला है वाहन स्वामी।

oppo_2

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

अनियंत्रित होकर पुल पर पलटी तेज रफ्तार कार: ग्रामीणों की सूझबूझ से बची चालक की जान, पद्मनाभपुर का रहने वाला है वाहन स्वामी।

खैरागढ़।दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ग्राम रेंगाकठेरा पुल के पास पलट गई। हादसे के वक्त कार की गति काफी अधिक थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटनाग्रस्त कार का क्रमांक CG 18 J 3344 बताया जा रहा है

oppo_2
oppo_2
oppo_2

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया गया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चालक दुर्ग के पद्मनाभपुर (MIG) क्षेत्र का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल के पास कार अचानक डगमगाई और पलट गई। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।