बालोद में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
**********************************
बालोद में भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
डौंडीलोहारा/बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शनिवार को डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरडीह गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई इस आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, कार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। वहीं, बाइक सवार युवक देवरी की तरफ से डौंडीलोहारा की ओर आ रहे थे। खैरडीह गांव के पास दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।मृतकों की हुई पहचान हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है।
मृतकों में:तरुण कुमार यादव (20 वर्ष), पिता मिनेन्द्र यादव, निवासी सीर्राभाठा।राहुल सेवता (20 वर्ष), पिता सावंत सेवता, निवासी सीर्राभाठा।नरेंद्र भुआर्य (21 वर्ष), पिता पुरषोत्तम भुआर्य, निवासी ग्राम मुड़खुसरा शामिल हैं।इलाके में पसरा मातमघटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से सीर्राभाठा और मुड़खुसरा गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





