खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा: चलते ट्रक ने मारी पेड़ को टक्कर, पटवारी की कार पर गिरी विशाल डाल; बाल-बाल बची जान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा: चलते ट्रक ने मारी पेड़ को टक्कर, पटवारी की कार पर गिरी विशाल डाल; बाल-बाल बची जान
खैरागढ़। खैरागढ़-डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। अमलीडीह खुर्द के पास एक ओवरलोड ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे झुकी पेड़ की विशाल डाल चलती कार पर आ गिरी। इस हादसे में कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कार चला रहे पटवारी सुरक्षित हैं, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।कैसे हुआ हादसा?घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पटवारी दिव्यांश राजपूत अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (CG 07 BC 8100) में अकेले डोंगरगढ़ से खैरागढ़ की ओर लौट रहे थे।
इसी दौरान सामने से पुराने टायरों से लदा एक ओवरलोड ट्रक आ रहा था। ट्रक ने सड़क किनारे खतरनाक तरीके से झुकी हुई एक विशाल पेड़ की डाल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारी-भरकम डाल टूटकर सीधे पीछे चल रही पटवारी की कार पर जा गिरी। डाल के वजन से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह दब गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि कार की पिछली सीट पर कोई सवार होता, तो उसका बचना नामुमकिन था।प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवालहादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से डाल को सड़क से हटवाया और आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को थाने लाकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।इस घटना ने एक बार फिर वन विभाग और सड़क निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अमलीडीह के पास सड़क किनारे झुके और सूखे पेड़ लंबे समय से खतरे को दावत दे रहे थे। इसके बारे में कई बार विभाग को सूचित किया गया, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया।
ग्रामीणों ने की सुरक्षा ऑडिट की मांगस्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि:पूरे मार्ग का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।सड़क किनारे मौजूद सभी सूखे और झुके हुए पेड़ों की छंटाई तत्काल की जाए।ओवरलोड वाहनों और सड़क किनारे अतिक्रमण पर नकेल कसी जाए।खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग एक प्रमुख मार्ग है जो छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से जोड़ता है। रोजाना हजारों जिंदगियां इस रास्ते से गुजरती हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय समय रहते इन खतरनाक पेड़ों को हटाना चाहिए।





