ग्राम किकिरमेटा शुक्लाडीह में विकास कार्यों का हुआ शंखनाद: सभापति खेमलाल देशलहरे ने किया भूमि पूजन

 ग्राम किकिरमेटा शुक्लाडीह में विकास कार्यों का हुआ शंखनाद: सभापति खेमलाल देशलहरे ने किया भूमि पूजन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ अली खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**************†***************

 

ग्राम किकिरमेटा शुक्लाडीह में विकास कार्यों का हुआ शंखनाद: सभापति खेमलाल देशलहरे ने किया भूमि पूजन

 

दुर्ग। विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत किकिरमेटा शुक्लाडीह में नए निर्माण कार्यों का भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। जनपद अंश की राशि से स्वीकृत इन कार्यों का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री खेमलाल देशलहरे (सभापति, जनपद पंचायत पाटन) के कर-कमलों द्वारा किया गया।

ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती देवकी जेठूराम निषाद ने की। भूमि पूजन के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। मुख्य अतिथि श्री देशलहरे ने इस अवसर पर कहा कि पाटन क्षेत्र के प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पंचायत के पंचगण तेजराम चक्रधारी, महेंद्र निषाद, मोतीराम निषाद, एवं श्रीमती उर्वशी चक्रधारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जेठूराम निषाद सहित गांव के प्रबुद्ध नागरिक दीनबंधू सिन्हा, जगदीश निषाद, कय्यूम खान, समारी निषाद, राजकुमार सिन्हा, ईश्वर निषाद, जगत निषाद, विश्राम सिन्हा और मिंटू सिन्हा ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए जनपद पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। निर्माण कार्य शुरू होने से गांव की अधोसंरचना मजबूत होगी और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।