धमतरी में आईपीएल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: रायपुर और धमतरी से दो और सटोरिए गिरफ्तार, भेजे गए जेल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
धमतरी में आईपीएल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: रायपुर और धमतरी से दो और सटोरिए गिरफ्तार, भेजे गए जेल
धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एक्सचेंज वेबसाइटों के माध्यम से आईपीएल समेत अन्य क्रिकेट मैचों पर हार-जीत का दांव लगवाकर अवैध सट्टा कारोबार संचालित कर रहे थे। मामले की जांच के दौरान नेटवर्क से जुड़े कई लोगों की भूमिका सामने आई है।

धमतरी से तुषार यादव गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत दर्ज प्रकरण की जांच में तुषार यादव उर्फ सुजल (22), निवासी रिसाईपारा वार्ड, धमतरी को पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 18 जून को गिरफ्तार किया।
रायपुर से पकड़ा गया अमित नेभानी: पहले से गिरफ्तार आरोपी आयुष वाधवानी से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर अमित नेभानी (46), निवासी गुरु घासीदास वार्ड, तेलीबांधा रविग्राम, रायपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां: इसी प्रकरण में पुलिस पूर्व में शंकर मंगलानी (बनियापारा, धमतरी) और मनमोहन पटेल उर्फ छोटू पटेल (शिव मंदिर चौक बनियापारा, धमतरी) को भी सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
जांच जारी: पुलिस अब इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का साफ कहना है कि अवैध ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।





