महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी: यूपी के शामली से गिरफ्तार हुआ 4.56 करोड़ के गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड ‘पंडित जी’
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी: यूपी के शामली से गिरफ्तार हुआ 4.56 करोड़ के गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड ‘पंडित जी’
महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस पूरे सिंडिकेट के मुख्य सरगना और फाइनेंसर विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया गया है।
यह कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 को बसना थाना क्षेत्र में जब्त किए गए 912 किलो से अधिक गांजे (कीमत ₹4.56 करोड़) के मामले में की गई है।
केले की खेप के नीचे छिपा था गांजाबड़ी खेप बरामद:
17 अप्रैल 2026 को बसना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर नाकेबंदी कर एक संदिग्ध वाहन को रोका था।छिपाने का तरीका: वाहन में ऊपर कच्चे केले लदे थे, जिसके नीचे 29 प्लास्टिक बोरियों में 912.760 किलोग्राम गांजा छिपाया गया था।फर्जी नंबर प्लेट: पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रही गाड़ी से चार फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की थीं।तस्करी का रूट: गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा के कंधमाल जिले से उत्तर प्रदेश के शामली सप्लाई की जा रही थी।
डिजिटल सबूतों से खुला ‘पंडित जी’ का राज
पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में वाहन चालक और बिचौलियों को पकड़ा गया था। इसके बाद महासमुंद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की:तकनीकी विश्लेषण: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और गूगल डेटा के सूक्ष्म टेक्निकल एनालिसिस से मुख्य सरगना विनय शर्मा का नाम सामने आया।

शामली से गिरफ्तारी: सुराग मिलते ही बसना पुलिस और ANTF की विशेष टीम को यूपी रवाना किया गया। टीम ने 17 जून 2026 को शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में घेराबंदी कर विनय शर्मा उर्फ पंडित जी को दबोच लिया।
वैध कारोबार की आड़ में नशीले पदार्थों का साम्राज्य
पुलिस पूछताछ में आरोपी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है:शराब-भांग का ठेकेदार: आरोपी विनय शर्मा शराब और भांग के वैध कारोबार की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चला रहा था।
ठेकों का संचालन: वह उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 10 से अधिक शराब ठेकों का संचालन करता है।नेटवर्क: इन्हीं वैध दुकानों और पैसों के दम पर वह ओडिशा से यूपी तक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को फाइनेंस कर रहा था।
मामले में अब तक 5 आरोपी जेल में
इस बड़े रैकेट में पुलिस विनय शर्मा से पहले 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है:
अब्दुल नईम (झारखंड) – वाहन चालक और कैरियरराम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर – मुख्य बिचौलियारमाकांत बेहरा (कंधमाल, ओडिशा) – गांजा सप्लायरबबूल नायक (कंधमाल, ओडिशा) – गांजा सप्लायरविनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी (शामली, यूपी) – मुख्य सरगना व फाइनेंसर (हालिया गिरफ्तारी)महासमुंद पुलिस अब मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों और रूट का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।





