सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार, ₹1.85 करोड़ की संपत्ति जप्त
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार, ₹1.85 करोड़ की संपत्ति जप्त
सक्ती/डभरा। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना डभरा के अंतर्गत चौकी फगुरम पुलिस ने एक करोड़ पैंतालीस लाख रुपये मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा जप्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी और एक नाबालिग (अपचारी बालक) को गिरफ्तार किया है।26 घंटे तक चली चेकिंग और नाकाबंदीसक्ती पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए लगातार 26 घंटे तक बेरीकेट्स लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के नेतृत्व में टीम लगातार क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी दौरान 17 जून 2026 को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि उड़ीसा से चंद्रपुर, फगुरम और खरसिया के रास्ते राजस्थान की ओर एक ट्रेलर वाहन में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है।ढाबे के सामने घेराबंदी कर पकड़ासूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लिया।
खरसिया-डभरा मेन रोड पर ग्राम बोडासागर स्थित सागर फैमिली ढाबा के सामने मजबूत नाकाबंदी की गई। जैसे ही संदिग्ध टाटा सिग्ना ट्रेलर (क्रमांक RJ09GC 5216) वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर रेड की कार्रवाई की। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से सफेद और नीले रंग की 08 प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। इन बोरियों में कुल 40 पैकेट (प्रत्येक बोरी में 5-5 पैकेट) भूरे रंग के टेप से लिपटे हुए बरामद हुए।
जप्त की गई सामग्रियां और कुल कीमत
पुलिस द्वारा तैयार किए गए जब्ती पंचनामा के अनुसार निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की गईं:अवैध गांजा: लगभग 209 किलोग्राम (बाजार मूल्य लगभग ₹1,45,00,000)टाटा सिग्ना ट्रेलर: गांजा परिवहन में इस्तेमाल वाहन (कीमत लगभग ₹40,00,000)फ्लोर्सपार पाउडर (Fluorspar powder): ट्रेलर में लोड सामग्री (कीमत ₹21,42,210)मोबाइल फोन: आरोपियों के पास से 2 नग वीवो कंपनी के मोबाइल (कीमत ₹30,00,000)कुल जप्ती: अवैध गांजा और वाहन सहित कुल संपत्ति का मूल्यांकन ₹1,85,00,000 के आसपास है (जिसमें वाहन, माल और गांजे का सरकारी/बाजार मूल्यांकन शामिल है)।राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के अजमेर जिला अंतर्गत थाना जेवाजा का निवासी अर्पित सिंह (पिता रमेश सिंह, उम्र 20 वर्ष) शामिल है। इसके साथ ही एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी जप्त मादक पदार्थ के संबंध में कोई भी
वैध दस्तावेज या कागजात पेश नहीं कर सके।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस तफ्तीश कर रही है।





