चरित्र शंका में हैवान बना पति: बलरामपुर में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 चरित्र शंका में हैवान बना पति: बलरामपुर में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

 

चरित्र शंका में हैवान बना पति: बलरामपुर में पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्रामीणों की बात सुन भड़का गुस्सा

सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोपी पति को सूचना दी कि उसकी पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखा गया है। यह सुनते ही पति गुस्से से आगबबूला हो गया और सीधे मौके पर पहुँच गया। पत्नी को वहाँ देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।मौके पर ही तोड़ा दमचरित्र पर संदेह करते हुए आरोपी ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। उसने हाथ, पैर और डंडे से महिला की बेहरमी से पिटाई शुरू कर दी। चोटें इतनी गंभीर थीं कि लहूलुहान महिला ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, आरोपी जेल रवाना

घटना की सूचना मिलते ही सामरीपाठ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर हत्या में इस्तेमाल डंडा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है। हैं?