भिलाई: शादी समारोह में गया था परिवार, सूने मकान का ताला तोड़कर लोको पायलट के घर लाखों की चोरी

 भिलाई: शादी समारोह में गया था परिवार, सूने मकान का ताला तोड़कर लोको पायलट के घर लाखों की चोरी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

भिलाई: शादी समारोह में गया था परिवार, सूने मकान का ताला तोड़कर लोको पायलट के घर लाखों की चोरी

भिलाई: दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत राधिका नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ एक लोको पायलट के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी। घटना के समय पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।जानकारी के अनुसार, राधिका नगर निवासी लोको पायलट त्रिलोकी नाथ अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे।

देर रात जब परिवार वापस लौटा, तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी से कीमती जेवरात व नकदी गायब थी। त्रिलोकी नाथ ने बताया कि चोरों ने उनकी शादी के समय के पुराने सोने-चांदी के गहने और लगभग एक लाख रुपये नगद चुरा लिए हैं।पीछे के रास्ते से घुसे चोरसूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की टीम मौके पर पहुँची। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि चोर घर के पीछे के रास्ते से दाखिल हुए थे।

पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।बढ़ती वारदातों से दहशतगौरतलब है कि भिलाई में चोरी की यह कोई पहली बड़ी घटना नहीं है। इससे पहले 4 और 5 मई की दरमियानी रात नेहरू नगर में भी 40 से 50 लाख रुपये की बड़ी चोरी हुई थी, जिसमें पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। एक के बाद एक हो रही इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।