धमतरी: छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान ने किया आत्मघाती कदम का चुनाव, इलाके में शोक की लहर
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
धमतरी: छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान ने किया आत्मघाती कदम का चुनाव, इलाके में शोक की लहर
धमतरी। शहर की सपना पिंक सिटी कॉलोनी में रविवार देर शाम छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के एक जवान द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद ठाकुर के रूप में हुई है, जो रायपुर में पदस्थ थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जागेश्वर प्रसाद ठाकुर हाल ही में चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद पांच दिनों की छुट्टी पर अपने घर धमतरी आए हुए थे। वे पिछले नौ वर्षों से अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहाँ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जब परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तो वे घर पहुंचे जहाँ घटना का पता चला।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।





