उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार से लूट और मारपीट; पुरानी भिलाई पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे खुर्सीपार के 4 आरोपी

 उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार से लूट और मारपीट; पुरानी भिलाई पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे खुर्सीपार के 4 आरोपी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार से लूट और मारपीट; पुरानी भिलाई पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे खुर्सीपार के 4 आरोपी

 

भिलाई:पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड में एक किराना दुकानदार के साथ हुई लूट और मारपीट के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्या है पूरा मामला?मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मेजर यादव (58 वर्ष) हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में किराना दुकान चलाते हैं।

4 मई की सुबह करीब 8 बजे चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और चाय, सिगरेट, पानी की बोतल व गुटखा लिया। जब दुकानदार ने सामान के पैसे मांगे, तो आरोपी विवाद करने लगे।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी श्याम रेड्डी ने धारदार हथियार निकालकर मेजर यादव को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच अन्य तीनों आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी और दुकान के कैश काउंटर (गल्ले) में रखे 5100 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारीमामले की गंभीरता को देखते हुए पुरानी भिलाई पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:श्याम रेड्डी (25 वर्ष)धनराज निर्मलकर (21 वर्ष)विराज (18 वर्ष)प्रहलाद बंजारे (22 वर्ष)सभी आरोपी खुर्सीपार क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और लूटी गई रकम के संबंध में साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।