ओडिशा से स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 18 किलो माल बरामद
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
ओडिशा से स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 18 किलो माल बरामद
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। चक्रधर नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 किलो से ज्यादा गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त की गई है।
नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए तस्करपुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि नीले रंग की स्कूटी पर तीन युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर ओडिशा से रायगढ़ की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम संबलपुरी मेन रोड पर नाकेबंदी की गई। संदेह के आधार पर जब स्कूटी को रोका गया, तो उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ की गई।आरोपियों की पहचान विजय एक्का (34 वर्ष, नारायणपुर मुड़ापारा), हेमसागर यादव (43 वर्ष, लैलूंगा) और परमेश्वर यादव (45 वर्ष, फरसाटोली, जशपुर) के रूप में हुई है।1.81 लाख रुपये का गांजा जब्ततलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद दो बोरों से 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी में थे।कड़ी कार्रवाई की चेतावनीपुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की पैनी नजर हर अवैध गतिविधि पर बनी हुई है।





